नेशनल डेस्क: कर्नाटक के हुबली से एक 13 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 14 से 15 वर्ष की उम्र के तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: भारत में जल्द बंद होने जा रही Toyota Innova Crysta, सामने आई ये बड़ी वजह
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ एक सप्ताह से ज्यादा समय तक यौन उत्पीड़न किया। लड़की के माता-पिता दिन में घर से बाहर रहते थे।
हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट की FIR दर्ज की है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि तीनों लड़कों ने पिछले सात-आठ दिनों तक लड़की का यौन उत्पीड़न किया। लड़की के माता-पिता काम के कारण दिन के समय घर से बाहर रहते हैं। पुलिस बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
Video: कठुआ में बाढ़ पर Union Minister Jitendra Singh ने की बैठक, जल्द राहत की तैयारियां
मेष: दिन शुभ रहेगा...