Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रतापगढ़ जेल से 92 बर्षीय कैदी को ससम्मान से किया गया रिहा, आजीवन कारावास की काट रहा था सज़ा

January 11, 2025

प्रतापगढ़ जेल से 92 बर्षीय कैदी को ससम्मान से किया गया रिहा, आजीवन कारावास की काट रहा था सज़ा

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बीमार बुजुर्ग बंदी को शुक्रवार को फूल माला पहना कर जेल से रिहा किया गया। हत्या के मामले में 92 साल के बुजुर्ग को आजीवन कारावास की सजा हुयी थी।

दया याचिका के तहत जेल प्रशासन की प्रभावी पैरवी से बुजुर्ग अबू सैम रिहा हुआ। जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी , जेलर अजय कुमार सिंह, डिप्टी जेलर आफताब अंसारी ने फूल माला पहनाकर ,मिठाई देकर बुजुर्ग बंदी को विदा किया। रिहा होकर परिजनों से मिलकर खुश हुए बुजुर्ग ने जेल अफसरों को धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें