दिल्ली में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कई फीट दूर गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कंझावला कांड जैसा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसमें अपराधियों ने अपनी हैवानियत की हदें पार कर दी हैं। बता दें कि, दिल्ली में एक कार सवार वयक्ति ने बाइक पर जा रहे 2 भाईयों को भयानक टक्कर मारी और इस घटना से मौके पर बाइक सवार एक की मौत.

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कंझावला कांड जैसा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसमें अपराधियों ने अपनी हैवानियत की हदें पार कर दी हैं। बता दें कि, दिल्ली में एक कार सवार वयक्ति ने बाइक पर जा रहे 2 भाईयों को भयानक टक्कर मारी और इस घटना से मौके पर बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति ने बताया कि, यह घटना कस्तूरबा गांधी मार्ग और टॉलस्टॉय मार्ग के चौराहे पर हुई थी। वहीं इस घटना में एक कार चालक ने बाईक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद एक युवक कई फीट दूर जा गिरा जिसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा कार की छत पर जा गिरा।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रुकने के बजाय छत पर घायल व्यक्ति के साथ ही तेजी से भागने लगा। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति ने कार का पिछा किया और कार रुकवाने के लिए जोर-जोर से आवाजें भी लगाई फिर भी कार चालक नही रुका। तीन किलोमीटर के बाद आरोपियों ने कार रोकी और दिल्ली गेट के पास लड़के को नीचे फेंक दिया और भाग गए। इस घटना के पिड़ितों की पहचान की है। जिसमें दीपांशु वर्मा जिसकी मौत हुई और दुसरा गंभीर रुप से घायल है। पुलिस ने उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। पिड़ितों के परिजनो को भी सुचित किया गया। दिल्ली पुलिस ने इस हत्या के मामले का केस दर्ज कर लिया। सभी सबूतों के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हरनीत सिंह चावला के रूप में हुई है। कार में उनके साथ उनका परिवार भी था।

- विज्ञापन -

Latest News