Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में 3 वाहनों पर आतंकी हमले, 50 लोगों की मौत, 20 घायल

November 22, 2024

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में 3 वाहनों पर आतंकी हमले, 50 लोगों की मौत, 20 घायल

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने यात्रियों को ले जा रहे 3 वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के कुर्रम जिले में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया।

अधिकारियों ने बताया कि ये वाहन पाराचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर की ओर आ रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हमले में 6 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 50 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि तालिबान के प्रभुत्व वाले इलाकों में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें