Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका में आंध्र प्रदेश के कपल का भयानक एक्सीडेंट, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम, बच्चे ICU में भर्ती

Andhra Pradesh couple accident in us

Andhra Pradesh couple accident in us

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के कपल का अमेरिका में भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके बच्चों की हालत गंभीर है और नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णा किशोर अमेरिका में अपनी पत्नी आशा और 2 बच्चों के साथ अमेरिका में रहते थे। ये परिवार आंध्र प्रदेश के पालाकोल्लू से ताल्लुक रखता है। कपल अपने घर आंध्र प्रदेश गए थे और 10 दिन पहले ही अमेरिका वापस लौटे थे।

ये भी पढ़ें: PM मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच हुई हाई-लेवल मीटिंग, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हचलल तेज

बता दें हादसा अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हुआ। हादसे के समय कपल और उनके बेटा-बेटी भी मौजूद थे। हादसे के बाद कृष्णा और आशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके बच्चे इमरजेंसी में भर्ती हैं। इस हादसे के बाद पालाकोल्लू में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरा परिवार सदमे में है। कपल ने भारत से अमेरिका लौटते समय दुबई में नए साल का जश्न मनाया था।

कृष्णा और आशा के रिश्तेदार ने बताया कि पालाकोल्लू यात्रा के दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। 10 दिन पहले ही दोनों अमेरिका लौटे थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि अब वो कभी वापस नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें: बदमाशों ने बाप-बेटे को नंगा कर पीटा, दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Exit mobile version