Site icon Dainik Savera Times

वीजा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला कबूतरबाज काबू

फतेहाबाद : इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद ने वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक कबूतरबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतिंदर उर्फ साहिल निवासी कपिल विहार कॉलोनी, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी जयपुरिया अपार्टमेंट, गाजियाबाद के रूप में हुई है। इकोनॉमिक सेल के प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि 18 मार्च 2025 को अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी आकावाली तथा नवीन पुत्र दलीप सिंह निवासी भोड़िया खेड़ा द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी सतिंदर और उसके सहयोगी चंदन व एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने यूके वीजा दिलाने के नाम पर 37.80 लाख की ठगी की। शिकायतकर्ताओं ने अपने चार रिश्तेदारों के वीजा के लिए प्रति व्यक्ति 20 लाख की दर से बातचीत की थी। तय हुआ था कि आधी राशि वीजा से पहले तथा शेष वीजा लगने के बाद दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी

Exit mobile version