Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 6 लाेगाें…

July 15, 2024

एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 6 लाेगाें…

आणंद (गुजरात) : गुजरात में आणंद शहर के समीप अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गयी तथा छह से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के समीप हुई। अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फट गया था जिसकी वजह से बस सड़क के किनारे खड़ी हो गई।

उन्होंने बताया कि जब टायर बदला जा रहा था तब बस के यात्री नीचे उतर गए और उनमें से कुछ बस के सामने खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं हैं। अभी मृतकों की पहचान नहीं की गई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें