Site icon Dainik Savera Times

Delhi: कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, पहुंची 5 दमकल गाड़ियां

delhi fire

delhi fire

नेशनल डेस्क: दिल्ली में शुक्रवार देर रात एक कपड़े की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक में एक दुकान में आग लग गई। डीएफएस को रात 10.40 बजे आग लगने की घटना के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल की पांच गाड़ियां भेजी। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात से पहले रूस का बड़ा अटैक, मिसाइल और ड्रोन हमले से दहला कीव

आग पहले तीसरी मंजिल में लगी, जो बाद में चौथी मंजिल तक फैल गई। इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि तीसरी और चौथी मंजिल पर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शार्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार, विभाग को 10:40 बजे चांदनी चौक स्थित इंडिन वेलवेट नामक शोरूम में आग लगने की खबर मिली। तुरंत दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गई और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। इमारत की तीसरी मंजिल पर वेलवेट और अन्य कपड़ों का स्टाॅक रखा हुआ था।

Video: उधमपुर में 700 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर का गोल मेला शुरू

Exit mobile version