इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की की रविवार को होने वाली मुलाकात से ठीक पहले माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। शनिवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया। यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटे पहले ही ज़ेलेंस्की ने संकेत दिए थे कि वे ट्रंप की शांति योजना पर जनमत संग्रह कराने के लिए तैयार हैं।
युद्धविराम की चर्चा से पहले रूस का जवाब
जेलेंस्की ने इंटरव्यू में कहा था कि यदि रूस 60 दिनों के युद्धविराम पर सहमत होता है, तब वे जनता से पूछकर निर्णय करेंगे कि ट्रंप की शांति योजना को स्वीकार किया जाए या नहीं। उन्होंने बताया कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच समझौते के अधिकतर बिंदु तैयार हो चुके हैं और उन्हें 5 दस्तावेजों में लिखा भी जा चुका है। इसी बीच रूस ने अचानक हमला शुरू कर दिया।
कीव में छाया अंधेरा
बड़े हमले के बाद कीव में व्यापक बिजली कटौती हो गई। पूरा शहर अंधेरे में डूब गया और लोग दहशत में आ गए। फिलहाल अभी तक मौत या घायल होने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
रूस की रणनीति – दबाव बढ़ाने की कोशिश?
जानकारों के अनुसार, माना जा रहा है कि यह हमला यूक्रेन पर दबाव बढ़ाने की रूस की रणनीति हो सकता है। क्योंकि रविवार को ज़ेलेंस्की फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो में ट्रंप से मिलने वाले हैं, जहां सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। कहा जा रहा है कि ट्रंप की 20-सूत्री शांति योजना लगभग 90% तैयार है, लेकिन डोनबास क्षेत्र को लेकर अभी भी मतभेद बने हुए हैं।
यूक्रेन की रक्षा प्रणाली सक्रिय
हमले के समय यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय रही और कई मिसाइलों व ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया। लेकिन इसके बावजूद राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच डर और तनाव बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI फिर 400 के पार! ठंड बनी वजह
मेष: दिन शुभ रहेगा...