Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद

June 13, 2024

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मारवाड़ी कटरा, नई सड़क पर गुरुवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की 19 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आस-पास की कई इमारतों को खाली करा लिया गया है। बता दें कि यहां मार्केट होने के कारण हर वक्त काफी भीड़ रहती है। घटना के बाद से यहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गनीमत रही कि वक्त रहते लोग इमारतों से निकल गए। फिलहाल किसी प्रकार के जान माल की हानी की सूचना भी सामने नहीं आई है। आग के धुंए से आस-पास के इलाके में सांस तक लेने में लोगों को दिक्कत हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें