Site icon Dainik Savera Times

विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

जींद: नरवाना से जजपा के विधायक चुने गए रामनिवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हो गया है। इस बारे में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार यह मामला दो दिन पहले ही दर्ज हो चुका है, लेकिन पुलिस मामले को पूरी तरह से दबाए हुए है। अब खुद विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा ने अपनी सोशल साइट पर लिखा है कि उनके खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों ने मामला दर्ज करवाया है। रामनिवास सुरजाखेड़ा ने लिखा है कि बड़े दुख की बात है कि चुनाव से ठीक पहले मुङो कमजोर करने की साजिश रची गई है। सुरजाखेड़ा ने लिखा कि राजनीतिक इतने नीचे स्तर पर गिर जाएगी, कभी सोचा नहीं था। मैं अग्निपरीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हूं। कानून से अपील है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। मैं सहयोग के लिए पूरी तरह और हर समय तैयार हूं।

Exit mobile version