Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

धर्मेंद्र प्रधान के बर्थडे पर कॉकरोच जनता पार्टी का खास तोहफा, कहा- हम आपको रिजाइन लेटर भेज रहे हैं, अंगूठा लगा दीजिए

June 26, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के बर्थडे पर कॉकरोच जनता पार्टी का खास तोहफा, कहा- हम आपको रिजाइन लेटर भेज रहे हैं, अंगूठा लगा दीजिए

नेशनल डेस्क: पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी लगातार जंतर-मंतर पर डटी हुई है। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से ही एक मैसेज लिखकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है, जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में दीपके व्हाइटबोर्ड पर ‘हैप्पी बर्थडे, धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज इस्तीफा दो’ लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ में उनके समर्थक भी नजर आ रहे हैं। अभिजीत दीपके कहते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, कृपया इस्तीफा दे दीजिए। जन्मदिन के गिफ्ट के रूप में हम आपको रिजाइन लेटर भेज रहे हैं। आपको बस उस पर अपना अंगूठा लगाना होगा। बता दें आज यानि 26 जून को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बर्थडे है।

 

जानकारी के लिए बता दें कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीते 6 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। दीपके की मांग है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा दें। कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि जब शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें