नेशनल डेस्क: इटावा के पछाय गांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उदी-भांवर गांव के पास गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को पकड़ लिया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। मरने वाले दोनों युवक फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के रहने वाले थे।
ये भी पढ़ें: Today’s Horoscope 08 Dec 2025: मेष और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन हितकारी, जानें अन्य राशियों का हाल
मृतकों की पहचान 27 वर्षीय जीतू राजपूत निवासी नगला गुमानी और 18 वर्षीय मोहित पुत्र रामरतन निवासी मड़ैया नादिया के रूप में हुई है। दोनों अपने तीन दोस्तों के साथ उदी से दो बाइकों पर सवार होकर घर जा रहे थे।
ग्राम भांवर के पास दोनों बाइकों के बीच ओवरटेक की कोशिश में एक बाइक अचानक सड़क के बीच फिसल गई। जीतू और मोहित नीचे गिर पड़े। इससे पहले कि वे संभल पाते, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा गिट्टी लदा ट्रक सीधे उन पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार उनके तीन साथी सुरक्षित बच गए।
पता चला है कि सभी युवक बढ़पुरा क्षेत्र के उधन्नपुरा गांव में बिजली विभाग की केबल डालने का काम करते थे। पछायगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। उनके परिवारों को सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Finale: गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, ट्रॉफी के साथ मिले 50 लाख रुपये, फरहाना भट्ट रहीं रनर-अप
मेष: दिन शुभ रहेगा...