
नेशनल डेस्क: मार्केट में आमतौर पर पानी की बोतल 50 या 100 रुपये में मिलती है। अगर बोतल कांच की हो तो उसकी कीमत मैक्सिमम 500 रुपये तक हो सकती है। आज हम आपको ऐसी पानी की बोतल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। ये बोलत इलेक्ट्रोलाइसिस नोसेस सिस्टम के साथ आती हैं। कंपनियों का दावा है कि ये पानी के गुणों को बेहतर बनाती है।
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना जावान की हार्ट अटैक से मौत, परिवार संग दिवाली मना कर ड्यूटी पर वापस लौटे थे इंद्र सिंह
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर Hydrogen Water Bottle Gen 4 नाम की बोतल है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, इसमें इंटेलीजेंट इलेक्ट्रोलाइसिस सिस्टम है, जो पानी में हाइड्रोजन की मात्रा को बढ़ाता है। इसके साथ ये भी दावा किया गया है कि यह पानी हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
मार्केट में ढेरों ऑप्शन
ऑनलाइन और स्थानीय मार्केट में Hydrogen Water Bottle के ढेरों ऑप्शन हैं, जिनकी चार्जिंग बैटरी कैपिसिटी और प्राइस अलग-अलग है। हालांकि कुछ बोतल की कीमत 13 हजार रुपये तक हैं। कुछ बोतल की कैपिसिटी 1 लीटर तक है। कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स का यह एक अच्छा प्रोडक्ट है।
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट कीमतें
कैसे काम करती है ये बोतल?
हाइड्रोजन वॉटर बॉटल एक पोर्टेबल डिवाइस है। यह सिस्टम पीने के पानी में मॉलिक्यूलर हाइड्रोजन गैस को इन्फ्यूज यानी घोलने का काम करता है। ये बोतल इलेक्ट्रोलाइसिस प्रोसेस का इस्तेमाल करके पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में कंवर्ट कर देती है, जिसके बाद हाइड्रोजन की और
मात्रा पानी में घोल देती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...