हिमाचल डेस्क: कुल्लू की ऊझी घाटी के कराल गांव के निवासी और भारतीय सेना जावान इंद्र सिंह की अचानक मौत हो गई है। इंद्र परिवार के साथ दिवाली मना कर हिसार में अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे थे, जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
ये भी पढ़ें: Tourists को लगा बड़ा झटका, अब उत्तराखंड जाने पर देना होगा ‘ग्रीन सेस’
जवान के अचानक दुनिया से चले जाने पर पूरे क्षेत्र सदमे में है। वहीं उनके निधन की खबर से कराल गांव और पूरे कुल्लू में शोक की लहर दौड़ गई है।
देश के लिए अपनी सेवाएं देते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीद इंद्र सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। हमारे सैनिक देश सेवा में हर पल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, चाहे वह युद्ध का मैदान हो या शांतिकाल की ड्यूटी।
VD : संत बाबा हज़ारा सिंह जी की याद में मुफ्त दस्तार सजाने की सेवा।”