फतेहाबाद : टेलीग्राम पर एक महिला को अच्छे प्रोफिट देकर रुपए कमाने का झांसा देकर उससे 1 लाख 23 हजार 440 रुपये की राशि ठगी कर ली गई। इसे मामले में साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में भट्टू क्षेत्र के गांव गदली निवासी सरोज रानी ने बताया कि वह घरेलू महिला हैं। 3 जून को उसने टेलीग्राम पर बिटकॉइन फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी की एक ऐड देखी। इसमें बताया गया कि हमारी साइट के माध्यम से ट्रेडिंग करके अच्छा प्रोफिट कमाया जा सकता है। जब उसने दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो वॉट्सऐप नंबर आया। जिस पर बताया गया कि ट्रेनिंग के लिए रुपए जमा कराने होंगे।
एचडीएफसी बैंक के यूपीआई नंबर को भेजकर रुपए डालने के लिए कहा गया। उसने 3 जून को ही 7829 रुपए डाल दिए। उसके बाद 7 हजार 890 रुपए, 12 हजार 890 रुपए, फिर 24 हजार 718 रुपए, 40 हजार 113 रुपए व 30 हजार रुपए उनके द्वारा दी गई यूपीआई आईडी पर अलग-अलग ट्रांजैक्शन से भेज दिए। उसने कुल 1 लाख 23 हजार 440 रुपए भेजे। इसके बाद उसने मैसेज भेजकर पूछा तो बताया गया कि आपको प्रोफिट 24 घंटे के अंदर मिल जाएगा। जब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने लगा कि उसके साथ फ्रॉड हो गया। इसके बाद उसने 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई। अब थाने में बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी

