Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठी महिला के सामने युवक ने की ऐसी हरकत…जानकर क्रू मैंबर्स भी हुए शर्मसार

October 11, 2023

फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठी महिला के सामने युवक ने की ऐसी हरकत…जानकर क्रू मैंबर्स भी हुए शर्मसार

नेशनल डेस्क: इन दिनों में विमानों में कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो बेहद शर्मनाक होती हैं। आसी ही एक और खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह गए। फ्लाइट में शख्स ने अपनी बगल की सीट में बैठी महिला के सामने ऐसी हरकत की जिससे वह भी असहज हो गई।
पुणे से नागपुर जा रही फ्लाट में एक 32 वर्षीय शख्स ने अपने बगल की सीट पर बैठी महिला के सामने ही हस्तमैथुन करने लग गया और उसने अश्लील इशारे भी किए। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। विमान जैसे ही लैंड हुआ आरोपित शख्स छिपकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि महिला ने शख्स का पीछा किया और एयरपोर्ट पर ही उसे गिरफ्तार कराया।

 

शख्स की पहचान फिरोज शेख के रूप में हुई है। सोनेगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला एक टीचर हैं, जो चंद्रपुर में रहती हैं और अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए नागपुर जा रही थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक शख्स जैसे ही फ्लाइट से बाहर निकलकर भागने लगा तो महिला ने शोर मचाया तो एक सीआईएसएफ के जवान ने आरोपित शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसे रुकने को कहा।

 

महिला को किए गलत इशारे

रिपोर्ट में कि महिला ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद उसे झपकी आ गई। वह नहीं जानती थी कि उसकी बगल वाली सीट पर बैठा शख्स क्या कर रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने पहले सोचा कि उसका सह-यात्री शरीर खुजला रहा है और उसने उसे नजरअंदाज कर दिया, उसने आगे कहा कि जब उसने ऐसा करना जारी रखा तो उसे संदेह हुआ तो उसने मुंह घुमा लिया लेकिन शख्स ने उसे धक्का दिया और गलत इशारे किए।

 

महिला ने बताया कि वह कैबिन क्रू को बुलाना चाहती थी लेकिन तब तक विमान लैंड हो चुका था। पुणे के कोंढवा इलाके का निवासी और पेशे से इंजीनियर शेख कथित तौर पर पीछे के निकास की ओर भागा और जैसे ही दरवाजे खुले, उसने भागने की कोशिश की लेकिन महिला के शोर मचाने पर विमान में सवार सीआईएसएफ के एक जवान ने हस्तक्षेप किया और पुलिस को घटना की सूचना देने से पहले शेख को रोका। पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें