Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहाते समय नदी में दूबा युवक, 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी, जाने क्या हुआ आगे…

March 1, 2025

नहाते समय नदी में दूबा युवक, 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी, जाने क्या हुआ आगे…

Rajasthan News : लोग नदी, तलाब या डैम में नहाने के लिए अकेले या अपने दोस्तों के साथ जाते है। लेकिन कोई गलती के कारण कुछ अनहोनी हो जाती है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से आई है। बता दें कि, राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की बनास नदी में शुक्रवार को नहाते समय 45 वर्षीय युवक का अचानक पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। जिस घटना के बाद से ही युवक का सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं शनिवार को अब इस ऑपरेशन में कृषि मंत्री और स्थानीय विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा NDRF की टीम के साथ नाव में सवार होकर नदी में डूबे युवक के सर्च ऑपरेशन में शामिल हो गए हैं।

तलाशी को लेकर चलाया अभियान

जानकारी के मुताबिक सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र में बनास नदी में युवक नदी में डूब गया। ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तब ग्रामीणों ने अपने स्तर पर युवक की तलाशी को लेकर अभियान चलाया। परंतु युवक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के साथ मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल को घटना की जानकारी दी। उसके बाद कोटा से आई 11 सदस्य एसडीआरएफ टीम द्वारा युवक की तलाशी को लेकर बनास नदी की चाणक्य दह में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना और एसपी ममता गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री किरोडी लाल मीणा करीब एक घंटे तक एसडीआरएफ टीम के साथ नाव में बैठकर युवक की तलाश करते हुए नजर आए।

अब तक नहीं मिला कोई सुराग

सूरवाल थाना क्षेत्र के दौबड़ा गांव निवासी ठंडीराम मीना नहाते समय अचानक बनास नदी में डूब गया। फिलहाल युवक की तलाशी को लेकर लोग मौजूद है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बनास नदी में डूबे युवक का 24 घंटे गुजरने के बाद आज शनिवार शाम तक कोई सुराग नहीं पता लग पाया है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाशी को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें