Aadhaar Update : देश के एक अरब से अधिक आधार कार्ड धारकों के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 2025 में कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। ये बदलाव अहम होने वाले है।
UIDAI ने आधार अपडेट की फीस बढ़ा दी है। अब नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी अपडेट कराने के लिए ₹75 देने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क ₹50 था। बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो) की फीस भी ₹100 से बढ़ाकर ₹125 कर दी गई है। ये नई दरें 2028 तक लागू रहेंगी। UIDAI के अनुसार, “सर्विस क्वालिटी में सुधार, तकनीकी अपग्रेड और डेटा सुरक्षा की लागत” को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ें- सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी के दामों में भी मंदी जारी
7 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए UIDAI ने बड़ी राहत दी है। इस आयु वर्ग के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट अब पूरी तरह मुफ्त होंगे। पहले इसके लिए भी शुल्क देना पड़ता था। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के चेहरे और फिंगरप्रिंट समय के साथ बदलते हैं, इसलिए नियमित अपडेट जरूरी है। UIDAI ने स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को इस प्रक्रिया में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी बच्चे का आधार निष्क्रिय न हो।
जुलाई 2025 में UIDAI ने आधार अपडेट और नए एनरोलमेंट के लिए दस्तावेज़ों की नई सूची जारी की थी। अब भारतीय नागरिकों, एनआरआई, ओसीआई कार्डधारकों और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUFs) के लिए समान मानक लागू होंगे। साथ ही UIDAI ने दोहराया है कि “एक व्यक्ति के पास सिर्फ एक आधार नंबर हो सकता है।” यदि किसी के पास डुप्लिकेट आधार पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
UIDAI ने जून 2025 तक ऑनलाइन आधार अपडेट की फ्री सुविधा दी थी, लेकिन अब यह मियाद खत्म हो चुकी है। अब हर तरह के ऑनलाइन या ऑफलाइन अपडेट के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा।
ये भी पढ़ें- छठ महापर्व के तीसरे दिन यूपी-बिहार में तेज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
UIDAI 1 नवंबर 2025 से आधार अपडेट के लिए पूरी तरह डिजिटल सिस्टम लॉन्च करने जा रहा है। इस नए सिस्टम के तहत नाम, पता, जन्मतिथि, जेंडर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी। नई प्रणाली में सरकारी डेटाबेस से ऑटो-वेरिफिकेशन होगा, जिससे अब दस्तावेज़ अपलोड या मैनुअल जांच की जरूरत नहीं होगी। इसका मतलब है कि छोटी-मोटी गलतियों के लिए अब आधार सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
UIDAI का यह डिजिटल सुधार ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा। पहले जहां लोगों को अपडेट के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था, अब यह प्रक्रिया OTP आधारित वेरिफिकेशन के जरिए myAadhaar पोर्टल या मोबाइल ऐप से की जा सकेगी। हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट या फोटो बदलने के लिए अभी भी आधार सेवा केंद्र का दौरा करना अनिवार्य रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...