Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

July 4, 2025

हिमाचल में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

Aaj ka mausam : जुलाई महीने की शुरुआत होने के बाद से भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कुछ हिस्सों में बारिशहो रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन कई क्षेत्रों में जलभराव और भूस्खलन के कारण समस्याएं भी आ रही हैं। कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली-NCR में बारिश तो हुई है, लेकिन उमस से लोग अभी भी परेशान है। भारतीय मौसम विभाग ने आज के लिए भी कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी-
IMD ने आज पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR और UP-
दिल्ली में आज दिन की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज अलग-अलग है। पश्चिमी यूपी में आज बारिश की संभावना बहुत कम है तो पूर्वी यूपी में पड़ते कई जिलों में आज भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट-
उत्तराखंड में बारिश की गति कुछ कम हुई है लेकिन आसमान में बादल लगातार छाए हुए है। भू-स्खलन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित है। केदारनाथ धाम यात्रा जी भी भू-स्खलन के बाद सोनप्रयाग में रोकना पड़ा। IMD ने आज के लिए भी यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के लिए IMD ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ फ्लैश फ्लड वार्निंग भी जारी कर दी गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें