विज्ञापन

हरियाणा और यूपी की सीमा वाली सीटों पर ‘आप’ और भाजपा को मिली विजय

दिल्ली: भाजपा की जीत में सबसे अहम भूमिका हरियाणा और उत्तर प्रदेश सीमा से सटे विधानसभा सीटों ने निभाई है। यहां की अधिकतर सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। दरअसल, दिल्ली में 20 से अधिक सीमावर्ती सीटें हैं। इनमें से करीब 14 सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है। इसके अलावा 8.

- विज्ञापन -

दिल्ली: भाजपा की जीत में सबसे अहम भूमिका हरियाणा और उत्तर प्रदेश सीमा से सटे विधानसभा सीटों ने निभाई है। यहां की अधिकतर सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। दरअसल, दिल्ली में 20 से अधिक सीमावर्ती सीटें हैं। इनमें से करीब 14 सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है। इसके अलावा 8 से अधिक सीटों पर ‘आप’ ने जीत हासिल की है। भाजपा ने हरियाणा से सटी जिन सीटों पर परचम लहराया है, उनमें नरेला, बवाना, मुंडका, नजफगढ़, मटियाला, बिजवासन, छतरपुर, महरौली, संगम विहार शामिल है। इसके अलावा यूपी से सटी सीटों, करावल नगर, मुस्तफाबाद, शाहदरा, विश्वास नगर और त्रिलोकपुरी पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को यूपी की सीमा से सटे गोकलपुर, सीलमपुर, सीमापुरी, बाबरपुर, कोंडली और ओखला में कामयाबी मिली है।

Latest News