Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना सरकार की प्राथमिकता: Anurag Thakur

February 9, 2025

भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना सरकार की प्राथमिकता: Anurag Thakur

महाकुंभनगर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत अपने परम्परागत खेलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। वर्ष 2036 में भारत में आयोजित होने जा रहे ओलंपिक खेल भी इसको मंच प्रदान करेंगे। प्रयागराज महाकुम्भ में चल रहे खेल महाकुम्भ में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाकुंभ में चल रहे सात दिवसीय ‘खेल महाकुंभ’ के तीसरे दिन भारत के परम्परागत खेलों की स्पर्धा आयोजित की गई। दिग्गज फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया और श्री ठाकुर शामिल हुये। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे श्री ठाकुर ने कहा कि भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है। इस दिशा में क्रीड़ा भारती और टीवाईसी की पहल शानदार है।

ये भी पढ़ें :- हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें