Site icon Dainik Savera Times

Haryana : अभय चौटाला बोले- सस्पेंड तो हुड्डा को होना चाहिए था

abhay-chautala-and-bhupinder-singh-hooda

abhay-chautala-and-bhupinder-singh-hooda

अंबाला। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय चौटाला ने कहा कि सस्पेंड तो हुड्डा को होना चाहिए था, क्योंकि हुड्डा ने ही इन लोगों को टिकट दी थी। हुड्डा ने इन लोगों के वोट बेचे। जब वोटिंग तीन बजे हो गई थी तो तब हुड्डा क्यों नहीं बोले। तब क्यों छिपाया।

पांच नहीं नौ विधायक होने चाहिए निलंबित

उन्होंने कहा कि पांच नहीं नौ विधायक निलंबित होने चाहिए थे, जिन्होंने भाजपा के पक्ष में वोटिंग की फिर चाहे उन्होंने क्रास वोटिंग की या फिर वोट रद हुआ। यह चार क्यों बचाए गए? इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने वीरवार रात शहर अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों का हाल-चाल जाना। चौटाला ने कहा कि शहर अनाज मंडी में देखा चारों ओर कमियां ही कमियां हैं। मंडियों में पूर्व में जो सुविधा दी गई थी यह सुविधा चौधरी देवीलाल की दी हुई थी, जिसे यह लोग बंद करना चाहते हैं। हमने सरकार से कहा कि अगर आपने कोई ऐसा कदम उठाया तो इनलो का कार्यकर्ता घर पर चुप नहीं बैठेगा और सड़क पर आएगा। आज उसी वजह से मंडी में किसान की गेहूं की खरीद हो रही है।

बोले- सरकार में छोटी सोच के लोग

चौटाला ने कहा कि सरकार की ओर से ऐसे आदेश जारी किए गए थे, जिससे किसान परेशान हों, लेकिन उन्होंने हर मंडी में अपने आफिस खोल दिए तो सरकार को मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह जिस भी अनाज मंडी में गए और गेट पास की समस्या उनके सामने आई उन्होंने उसी समय सभी ट्रालियों को मंडी के अंदर करवा दिया। उन्होंने भाजपा की ओर से कर्मचारियों को सस्पेंड करने के सवाल पर कहा कि यह छोटी सोच के लोग हैं। इसीलिए ऐसी हरकतें करते हैं। अपना नाम बड़ा करने की कोशिश करते हैं।

Also Read :

Exit mobile version