Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभय चौटाला ने मांगा शिक्षामंत्री का इस्तीफा, बोले आंदोलन होगा तेज

July 22, 2026

अभय चौटाला ने मांगा शिक्षामंत्री का इस्तीफा, बोले आंदोलन होगा तेज

abhay-demanded-education-ministers-resignation : सोनीपत। खेवड़ा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यक्रम में अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों के लिए शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो इनेलो पूरे प्रदेश में अपना आंदोलन और तेज करेगा। इस दौरान जेजेपी के पूर्व नेता अजीत आंतिल समेत कई कार्यकर्ताओं ने इनेलो का दामन थामकर पार्टी को मजबूती दी।

खत्म नहीं होगा ये आंदोलन

अभय चौटाला ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन खत्म नहीं होगा, बल्कि आने वाले समय में तेजी पकड़ेगा। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। पहले की सरकारों में जिम्मेदारी तय होने पर मंत्री स्वयं पद छोड़ देते थे। किसानों के मुद्दे पर भी अभय चौटाला ने सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और उनका आंदोलन भी खत्म होने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया बीजेपी सरकार ने देश के हर वर्ग को परेशान किया है और अब जनता बदलाव चाहती है। किसानों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

अभय का कांग्रेस-जेजेपी पर हमला

अभय चौटाला ने कांग्रेस और जजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए भारतीय जनता पार्टी के सामने घुटने टेक दिए। जननायक जनता पार्टी ने जनता से किए वादे तोड़े। सरकार का समर्थन किया और अपने कार्यकर्ताओं का भी सम्मान नहीं रखा। अब जनता का भरोसा कांग्रेस और जेजेपी दोनों से उठ चुका है और इनेलो के पक्ष में माहौल बन रहा है।

Also Read

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें