फरीदाबाद। यहां की ई-ब्लॉक कॉलोनी के एक घर में देररात को आग लग गई। आग लगने के कारण परिवार की लापरवाही को बताया जा रहा है। बाजार जाते समय परिवार वाले एसी चलता छोड़ गए थे, जब लौटे तो आग जलता मिला।
बता दें कि इस कॉलोनी के निवासी जगदीश भंडारी के घर में शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक आग भड़क उठी। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य बाजार गए थे। नहीं तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। शुरुआती जांच में सामने आया कि AC में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने धीरे-धीरे पूरे कमरे को आग की चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में अलमारी, बेड, एलईडी टीवी, सोफा समेत ज्यादातर घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
जब पड़ोसियों ने घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं तो बिना देर किए मकान मालिक को फोन किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने घरों की पानी की टंकियों से पाइप लगाकर लपटों को काबू करने की कोशिश की।
मोहल्ले वालों से सूचना मिलने के बाद NIT फायर स्टेशन से अधिकारी सुखबीर सिंह यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। हालांकि डबुआ कॉलोनी की संकरी और कंजेस्टेड गलियों ने राहत कार्य में बड़ी बाधा खड़ी की। कई जगह घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी को अंदर तक पहुंचने में परेशानी हुई। इसके बावजूद टीम ने तेजी दिखाते हुए करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और उसे फैलने से रोक दिया।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...