Site icon Dainik Savera Times

साले के हत्यारोपी को गंजा कर घुमाया, बोला- मां-बाप को बचाना था लक्ष्य

Accused saying his goal was to save his parents

Accused saying his goal was to save his parents

accused of murder was paraded around bald :  करनाल। पुलिस ने साले की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सागर को बुधवार को जांच के दौरान मुख्य बाजार में ले जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। इस दौरान आरोपी का सिर मुंडा हुआ था और उसे पुलिस सुरक्षा के बीच पैदल ले जाया गया।

बोला- पूरे परिवार को मारने आए थे

आरोपी को देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने अपने वाहन रोककर उसे देखा। पुलिस कस्टडी में आरोपी लंगड़ाता हुआ भी दिखाई दिया। मीडिया से बातचीत में आरोपी सागर ने कहा कि उसके माता-पिता पर हमला हो गया था। गलती में उससे हत्या हो गई। वे उनके पूरे परिवार को मारने आए थे। इसने उससे चाकू छीनकर उस पर वार कर दिया। यह मामला 5 जुलाई की रात करनाल के निसिंग थाना क्षेत्र के गांव कुचपुरा का है। रायसन गांव निवासी 28 वर्षीय जसविंद्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि वह अपनी बहन मंजू को ससुराल से लेने के लिए अपने भाइयों के साथ कुचपुरा पहुंचा था। मृतक के भाई अमृत के अनुसार, मंजू ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की गई है और उसे घर से निकाल दिया गया है। जब उन्होंने बहनोई मनीष से बात की तो उसने कथित तौर पर 20 लाख रुपये लाने या बहन को साथ ले जाने की बात कही।

भाइयों को बुलाने के बाद हुआ खूनी विवाद

इसके बाद तीनों भाई कुचपुरा पहुंचे, जहां उनकी गाड़ी रोक ली गई। आरोप है कि मनीष, उसके भाई सागर तथा अन्य परिजनों ने मिलकर जसविंद्र पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मंजू की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने 7 जुलाई को आरोपी सागर और उसके पिता ऋषिपाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच अधिकारी एसआई अजय कुमार ने बताया कि मायके और ससुराल पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मंजू द्वारा भाइयों को फोन करने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आए और इसी दौरान वारदात हुई। पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Also Read :

 

 

Exit mobile version