Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

…और जूता छिपाने की रस्म के बाद बन गया डॉलर वाला जीजा

July 8, 2026

…और जूता छिपाने की रस्म के बाद बन गया डॉलर वाला जीजा

Shoe Hiding Ritual Became Dollar Brother-in-law : जींद। शादियों में जूता छिपाने की रस्म अक्सर हंसी-मजाक और नेग की नोकझोंक के लिए याद रखी जाती है, लेकिन जींद के एक दूल्हे ने इस परंपरा को ऐसा खास बना दिया कि वह देखते ही देखते ‘डॉलर वाला जीजा’ बन गया।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

हिसार में आयोजित शादी समारोह के दौरान सालियों ने नेग की मांग की तो दूल्हे ने भारतीय रुपये देने के बजाय सीधे अमेरिकी डॉलर निकाल दिए। देखते ही देखते डॉलर लुटाने का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हर कोई इस ‘डॉलर वाले जीजा’ की चर्चा करने लगा। जींद के गांधी नगर निवासी लोकेश गर्ग की शादी हिसार की रहने वाली ईशा जैन के साथ हुई। शादी से पहले बातचीत के दौरान सालियों ने जीजा लोकेश से मजाक-मजाक में कह दिया था कि जीजा जी, जूता-छिपाई की रस्म में हमें इंडियन करेंसी नहीं, बल्कि डॉलर चाहिए।

सालियों का मजाक हो गया सच

सालियों ने तो ये बात हंसी-मजाक में कही थी, लेकिन जीजा लोकेश को इससे आइडिया आया और शादी को हमेशा के लिए यादगार बनाने की सोची। शादी के दिन जब जींद से बारात हिसार पहुंची और दूल्हा लोकेश गर्ग मंडप में आया, तो लड़की वाले और मेहमान हैरान रह गए। दूल्हे के गले में भारतीय रुपयों की नहीं, बल्कि अमेरिकी डॉलर की माला चमक रही थी। इसके बाद जैसे ही रस्मों का सिलसिला शुरू हुआ, दूल्हे ने जेब से डॉलर निकालना शुरू कर दिया। मुख्य द्वार पर जब सालियों ने रास्ता रोका, तो शगुन के तौर पर डॉलर थमाए गए।

मजाक को बना दिया यादगार

शादी की सबसे बड़ी रस्म यानी जूता-छुपाई में भी सालियों को भारतीय नोटों की जगह कड़कड़ाते अमेरिकी डॉलर दिए गए। दूल्हे लोकेश ने बताया कि सालियों की इस ख्वाहिश और मजाक को यादगार बनाने के लिए ही उन्होंने डॉलर की माला पहनने और हर रस्म में डॉलर में ही शगुन देने का फैसला किया।

Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें