Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में वायु प्रदूषण काबू करने के लिए जारी होगी कार्य योजना

September 26, 2023

दिल्ली में वायु प्रदूषण काबू करने के लिए जारी होगी कार्य योजना

नयी दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल र्सिदयों में शहर में वायु प्रदूषण को काबू करने के लिए 29 सितंबर को एक कार्य योजना जारी करेंगे। बीते साल जारी कार्य योजना में पराली प्रबंधन, धूल प्रदूषण, वाहनों से होने वाले उत्सजर्न, खुले में कूड़े को जलाने और औद्योगिक प्रदूषण समेत अन्य पर ध्यान दिया गया था।

एक बयान में राय के हवाले से कहा गया है, हम संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली में र्सिदयों में होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। सभी निर्माण एजेंसियों को धूल प्रदूषण से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल 29 सितंबर को कार्य योजना पेश करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें