Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adhir Ranjan Chowdhury ने PM Modi से किया आग्रह, काफिले से सड़क पर लोगों को हो रही कठिनाई पर दें ध्यान

March 16, 2024

Adhir Ranjan Chowdhury ने PM Modi से किया आग्रह, काफिले से सड़क पर लोगों को हो रही कठिनाई पर दें ध्यान

नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि उनके काफिले की वजह से दिल्ली, विशेषकर मध्य दिल्ली में लगने वाले भारी यातायात जाम से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है तथा ऐसे में उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि लोग कठिनाई से बच सकें। चौधरी ने मोदी को लिखे पत्र में यातायात जाम से जुड़े मुद्दे को उठाया और इस बात पर भी जोर दिया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा लोगों के लिए अत्यधिक महत्व का विषय है और इसको लेकर कभी भी समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, कि फिर भी यह एक तथ्य है कि सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को अक्सर मार्ग अवरोध होने से कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इनमें दिहाड़ी मजदूर, मरीज, कार्यालय जाने वाले, स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे शामिल होते हैं। चौधरी का यह भी कहना है, मैंने सुना है और मुझे यह भी बताया गया है कि लोगों की उड़ानें, ट्रेन, परीक्षाएं छूट गईं।

साथ ही यातायात अवरोधों के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों को आवश्यक चिकित्सा सेवा मिलने में देरी हुई। उन्होंने 15 मार्च को लिखे अपने पत्र में कहा कि राजधानी की सड़कों पर वीवीआईपी आवाजाही के कारण जनता को परेशानी हो रही है। चौधरी ने कहा, कि यह मामला सार्वजनिक चिंता का है, मुझे यकीन है कि आप इस पर ध्यान देंगे और सुझाव के अनुसार आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें