Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Admiral Dinesh Kumar Tripathi ने संभाला नए नौसेना प्रमुख का प्रभार

April 30, 2024

Admiral Dinesh Kumar Tripathi ने संभाला नए नौसेना प्रमुख का प्रभार

नई दिल्लीः संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को देश के 26वें नौसेना अध्यक्ष का प्रभार संभाल लिया। उन्होंने आर हरि कुमार के सेवानिवृत्त होने पर नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला है। रीवा के सैनिक स्कूल के भूतपूर्व छात्र एडमिरल त्रिपाठी इससे पहले नौसेना के उप प्रमुख का पद संभाल रहे थे। एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। एडमिरल त्रिपाठी ने भारतीय नौसैन्य जहाज विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान भी संभाली है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमाडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमाडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एडिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और नौसेना पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। एडमिरल हरि कुमार चार दशकों के शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें