Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

3 राज्यों में BJP की प्रचंड जीत के बाद JP Nadda ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

December 4, 2023

3 राज्यों में BJP की प्रचंड जीत के बाद JP Nadda ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

दिल्ली : तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा के देश भर में कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इसी बीच आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की हैं। वहीं तीनों राज्यों में विजय की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव के नतीजे ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश ने समझ लिया कि अगर कोई गांव को कोई मजबूती दें सकता है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।

दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में जेपी नड्डा परिवार सहित पहुंचे और हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जेपी नड्डा ने हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि नई दिल्ली की प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया और सभी के सुख सौभाग्य के लिए प्रार्थना की।

आज जन आकांक्षाओं की यह विजय जन सेवा विकसित भारत के हमारे संकल्प को नवीन ऊर्जा व सामर्थ प्रदान करें, यह कामना करता हूं। अजीज अंजनीसुत सभी का कल्याण करें ओम हनुमते नमः। आपको बता दें की कल 4 राज्यों के चुनावी नतीजे आए थे। 3 राज्यों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें