नेशनल डेस्क: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के बाद अब दूध के रेट भी बढ़ गए हैं। गर्मियों के मौसम में पशु आहार की बढ़ती कीमतों को देखते हुए मध्य प्रदेश के कई स्थानों में विक्रेताओं ने दूध की खुदरा कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। विक्रेताओं के एक संगठन के अधिकारी ने इसके बारे में बताया है।
मध्य प्रदेश दूध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने बताया कि इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, भोपाल, जबलपुर और अन्य स्थानों में खुले दूध के खुदरा दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इंदौर में 60 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला खुला दूध अब 63 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है।
मथुरावाला ने आगे बताया कि अन्य शहरों में स्थानीय हालात के अनुसार दूध के मूल्यों में इजाफा किया गया है। गर्मियों के मौसम के दौरान हरे चारे की किल्लत और पशु आहार की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दूध के रेट बढ़ाने पड़े हैं। गर्मियों में पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता वैसे भी कम हो जाती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...