Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका ने भी कहा, केंद्र की सत्ता में आते ही कांग्रेस अग्निवीर योजना को बंद करेगी

May 29, 2024

राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका ने भी कहा, केंद्र की सत्ता में आते ही कांग्रेस अग्निवीर योजना को बंद करेगी

ऊना/हमीरपुर/बड़सर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हिमाचल में इस बात पर जोर देकर कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस सत्ता में आई तो सरकार बनते ही अग्निवीर (अग्निपथ) योजना को बंद कर दिया जाएगा।

हिमाचल से भारतीय सैन्य बलों में हर साल हजारों युवा जाते हैं और राहुल गांधी से लेकर प्रियंका और आनंद शर्मा भी अग्निपथ योजना को चुनावी सभाओं में प्रमुखता से उठा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि देश में 70 करोड़ बेरोजगार हैं।

अग्निवीर जैसी योजनाएं युवाओं के भविष्य को अंधकारमय कर रही हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को बंद करेगी। मनरेगा की दिहाड़ी 400 रु पये प्रतिदिन होगी। शहरी मनरेगा शुरू करेंगे। छोटे व्यापार को मजबूत बनाया जाएगा। हिमाचल की जनता 1 जून को जागरूक होकर वोट करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें