Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन और ग्लेशियर टूटने का सिलसिला शुरु

January 27, 2023

हिमाचल में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन और ग्लेशियर टूटने का सिलसिला शुरु

शिमला: हिमाचल प्रदेश में दो दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन और ग्लेशियर टूटने का सिलसिला शुरु हो गया है। चंबा जिला के पांगी में ग्लेशियर टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिंधल पंचायत के साथ लगते अझल नाले में भी ग्लेशियर टूटा है। गनीमत ये रही कि ग्लेशियर टूटने से कोई जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने से कई गांव के साथ संपर्क टूट गया है। वहीं आस-पास के इलाकों सहित अन्य पंचायतों के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ग्लेशियर साथ लगते रिहायशी इलाके से थोड़ा दूरी पर टूटकर गिरा है। ग्लेशियर टूटने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए। आपको बता दें कि चंबा की पांगी घाटी में लगभग छह महीने तक बर्फ चादर बिछी रहती है। ऐसे में यहां आवाजाही पूरी तरह से ठप रहती है। सर्दियों के मौसम में हमेशा से ही यहां ग्लेशियर टूटने का खतरा बना रहता है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं 28 जनवरी यानी शनिवार से प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरु हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें