Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी आज करेंगे AI Impact Summit 2026 का उद्द्घाटन, इस थीम पर किया जाएगा प्रस्तुत

February 16, 2026

PM मोदी आज करेंगे AI Impact Summit 2026 का उद्द्घाटन, इस थीम पर किया जाएगा प्रस्तुत

AI Impact Summit 2026: भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक विमर्श के केंद्र में आने जा रहा है। सोमवार यानी की आज से राजधानी में AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होगी, जिसे ग्लोबल साउथ का पहला और सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन माना जा रहा है। यह आयोजन समावेशी, जिम्मेदार और सशक्त एआई के भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे।

300+ प्रदर्शनी और लाइव डेमो
AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में 300 से अधिक चुने गए प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमोंस्ट्रेशन शामिल होंगे। इन्हें तीन प्रमुख थीम पीपल (लोग), प्लेनेट (पृथ्वी) और प्रोग्रेस (प्रगति) के आधार पर प्रस्तुत किया जाएगा। इन थीम्स के जरिए यह दिखाया जाएगा कि एआई कैसे सामाजिक सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक प्रगति में योगदान दे सकता है।

ये भी पढ़ें- आपके शहर में 5G चल रहा है या सिर्फ दिख रहा है? मिनटों में ऐसे करें असली ‘नेटवर्क चेक’

 

600 से ज्यादा स्टार्टअप और 13 देशों की भागीदारी
समिट में 600 से अधिक हाई-पावर स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 13 देशों के पवेलियन अंतरराष्ट्रीय एआई सहयोग और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन भारत को वैश्विक एआई इकोसिस्टम में एक प्रमुख भागीदार के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पहले दिन फोकस: सड़क सुरक्षा में एआई
शिखर सम्मेलन का पहला दिन सड़क सुरक्षा में एआई के उपयोग पर केंद्रित रहेगा। विशेषज्ञ इस पर चर्चा करेंगे कि डेटा आधारित मॉडल और प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स के जरिए सड़क दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जा सकता है। परिवहन मंत्रालय, आईआईटी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ दुर्घटना पैटर्न विश्लेषण, जोखिम पूर्वानुमान और सक्रिय हस्तक्षेप जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगे।

न्याय, रोजगार और नेतृत्व पर भी मंथन
पहले दिन एआई के जरिए न्याय व्यवस्था में सुधार, केस मैनेजमेंट ऑटोमेशन, वर्चुअल अदालतों और लंबित मामलों के निपटान में तेजी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही “AI के युग में रोजगार” विषय पर विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ बताएंगे कि एआई नए अवसर पैदा करेगा, लेकिन कई पारंपरिक नौकरियों में बदलाव भी लाएगा। ऐसे में व्यापक स्तर पर स्किलिंग और अपस्किलिंग की जरूरत पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- भारत की जीत और बेटे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गदगद हुए Ishan Kishan के माता-पिता, कहा- ‘ये गर्व का पल’

 

कृषि में एआई: अनुसंधान से समाधान तक
एक विशेष सत्र स्मार्ट और सशक्त कृषि पर केंद्रित होगा। इसमें चर्चा होगी कि एआई कैसे टिकाऊ, कुशल और जलवायु-संवेदनशील खेती को बढ़ावा दे सकता है। डेटा-आधारित समाधान किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।

वैश्विक परामर्श से तैयार हुआ मंच
यह शिखर सम्मेलन व्यापक तैयारी का परिणाम है। पांच चरणों की सार्वजनिक परामर्श प्रक्रिया और वैश्विक आउटरीच सत्र Paris, Berlin, Oslo, New York, Geneva, Bangkok और Tokyo में आयोजित किए गए थे।

AI Impact Summit 2026 को भारत की तकनीकी नेतृत्व क्षमता और वैश्विक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि यह मंच एआई के भविष्य को किस नई दिशा में ले जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें