Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, खतरनाक श्रेणी में पहुंचा एयर प्रदूषण, AQI 500 के करीब

November 5, 2023

Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, खतरनाक श्रेणी में पहुंचा एयर प्रदूषण, AQI 500 के करीब

नेशनल डेस्क: दिल्ली और उसके आसपास के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता रविवार सुबह भी गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह ही स्मॉग की धुधं छाई हुई नजर आई। स्मॉग के कारण विजिबिल्टी काफी कम थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 7 बजे आरके पुरम में सूचकांक 489 पर था।

 

कुतुब मीनार क्षेत्र के ड्रोन फुटेज में रविवार सुबह 7.05 बजे हवा में धुंध की एक मोटी परत दिखाई दी। वहीं CPCB वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली के आया नगर में सुबह 7 बजे AQI 464 था, जबकि 463 (औसत) AQI पर PM10 प्रमुख प्रदूषक बना रहा।

 

कुछ ऐसा ही हाल नोएडा का भी रहा, सेक्टर- 62 में AQI 483 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा सेक्टर-1 थोड़ा बेहतर दिखा, लेकिन AQI 410 पर गंभीर श्रेणी में रहा। हालांकि शनिवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार जरूर देखा गया। दिल्ली में शनिवार को भी हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रही और समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 410 पर रहा।

ऐसे समझें AQI

AQI 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’
51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’
101 से 200 के बीच ‘मध्यम’
201 से 300 के बीच ‘खराब’
301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’
401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें