Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi में वायु प्रदूषण का स्तर हुआ कम, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत : Gopal Rai

November 19, 2023

Delhi में वायु प्रदूषण का स्तर हुआ कम, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत : Gopal Rai

नई दिल्लीः दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि पिछले दो दिनों में दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है, फिर भी लोगों को सतर्क रहने तथा प्रदूषण नियंत्रण संबंधी सभी उपायों का पालन करने की जरूरत है। राय ने कहा कि दीपावली से ठीक पहले बारिश और अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थियों के कारण हवा की गुणवत्ता में जो सुधार हुआ था, लोगों द्वारा पटाखे फोड़ने के कारण उसमें नुकसान हुआ है।

मंत्री ने कहा, कि ‘हालिया सुधारों के बावजूद, लोगों को सतर्क रहना और वायु प्रदुषण नियंत्रण संबंधी सभी उपायों का पालन करना महत्वपूर्ण है।’’ अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया। सुबह सात बजे शहर का ‘वायु गुणवत्ता सूचकांक’ (एक्यूआई) 290 था। इससे पहले शनिवार, शुक्रवार और बृहस्पतिवार को एक्यूआई क्रमश: 319, 405 और 419 दर्ज किया गया था।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 और 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’, 401 और 450 के बीच को ‘‘गंभीर’’ और 450 से ऊपर को ‘‘अत्यंत गंभीर’’ माना जाता है। वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट को देखते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को कुछ निर्माण गतिविधियों और दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध सहित कड़े प्रतिबंध हटा दिए। ये उपाय केंद्र की वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना ‘ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के चौथे चरण का हिस्सा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें