Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब ट्रैफिक जाम से मिल सकता है छुटकारा, देश में शुरू हुई Air taxi की टैस्टिंग

December 23, 2025

अब ट्रैफिक जाम से मिल सकता है छुटकारा, देश में शुरू हुई Air taxi की टैस्टिंग

नई दिल्ली: अब वो दिन दूर नहीं जब लोग ट्रैफिक जाम में फंसे बिना शहर में उड़कर सफर कर पाएंगे। भारत की एयरोस्पेस कंपनी सरला एविएशन ने अपनी पहली इलैक्ट्रिक एयर टैक्सी के डेमो विमान की ग्राऊंड टैस्टिंग शुरू कर दी है। यह टैस्ट छोटे इलैक्ट्रिक विमान एसआईएल-एक्स-1 पर किए जा रहे हैं। फिलहाल इसकी टैस्टिंग कंपनी की बेंगलुरु स्थित फैसिलिटी में चल रही है, लेकिन वो दिन दूर नहीं, जब शहरों में इस उड़ने वाली टैक्सी को देख पाएंगे। सरला एविएशन एक भारतीय कंपनी है, जो शहरी हवाई यात्र पर काम कर रही है। इसका हैड ऑफिस बेंगलुरु में है और इसका नाम भारत की पहली महिला पायलट सरला ठुकराल के नाम पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Surya 108 Naam: इस दिन जरूर करें सूर्य देव के 108 नामों का जप, कारोबार में मिलेगी सफलत, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

कंपनी का लक्ष्य शहरों के अंदर और शहरों के बीच यात्र को तेज, साफ और सस्ता बनाना है। 2023 में शुरू हुई इस कंपनी का सबसे बड़ा प्रोजैक्ट 6 सीटों वाली इलैक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी है। इसे बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और पुणो जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले शहरों में यात्र का समय कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस कामयाबी के साथ भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जो अगली पीढ़ी की वर्टिकल फ्लाइट तकनीक पर काम कर रहे हैं। यह कोई खिलौना या रिमोट कंट्रोल विमान नहीं है, बल्कि पूरी तरह काम करने वाला टैस्ट एयरक्राफ्ट है। इस टैस्ट के जरिए विमान की मजबूती, इंजन सिस्टम और सुरक्षा से जुड़े सिस्टम की जांच की जा रही है। यह भविष्य में बनने वाले 15 मीटर विंगस्पैन वाले बड़े विमान की तैयारी का अहम हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: ਅਜਨਾਲਾ ’ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਡਿਗਰੀ ਕਾਲਜ ਦੀ ਨੀਂਹ ਰੱਖਣਗੇ CM ਮਾਨ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें