Site icon Dainik Savera Times

विवाद में अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’? क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराजगी

Ajay Devgn's film 'Chauhan' in controversy

Ajay Devgn's film 'Chauhan' in controversy

Ajay Devgn’s film ‘Chauhan’ in controversy :  मुंबई। अभिनेता Ajay Devgn की अगली फिल्म ‘चौहान’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म का टीजर सामने आते ही क्षत्रिय परिषद ने राजपूत इतिहास के चित्रण और कुछ संवादों पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि राजपूत गौरव और इतिहास को वैचारिक तथा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, जिससे इसकी रिलीज से पहले बहस तेज हो गई है।

राजपूत की पहचान नैरेटिव पर बवाल

सोशल मीडिया पर जारी बयान में संगठन ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि राजपूत पहचान को एक बार फिर राजनीतिक नैरेटिव में घसीटा जा रहा है। क्षत्रिय परिषद की तरफ से एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी किया गया है। इसमें लिखा है, ‘हम नीरज यादव और अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘चौहान’ में मौजूदा सांप्रदायिक राजनीति के लिए ‘चौहान’ कुल के नाम का इस्तेमाल करने की कोशिश की कड़ी निंदा करते हैं। राजपूत इतिहास कोई राजनीतिक हथियार नहीं है।

बोले चौहानों की विरासत इतिहास का हिस्सा

चौहानों की विरासत राजपूत इतिहास का हिस्सा है, न कि चुनावी नैरेटिव या बाहरी लोगों की ओर से खड़े किए गए विवादों का। हम वैचारिक मकसदों के लिए राजपूत पहचान को हथियार बनाने की हर कोशिश को खारिज करते हैं। संगठन ने कहा कि ऐसी बातें भारतीय इतिहास की अज्ञानता को दिखाती हैं और भारतीय उपमहाद्वीप के अतीत को सरल सांप्रदायिक बंटवारे में नहीं बांधा जा सकता। क्षत्रिय परिषद ने उन मौकों के उदाहरण भी दिए जब अफगान और राजपूत एक साथ लड़े थे। संगठन ने बताया, ‘महमूद लोदी खानवा की लड़ाई में महाराणा सांगा के नेतृत्व में लड़ा था।

हकीम खान से संभाली थी सेना की कमान

हकीम खान सूर ने हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की सेना की एक टुकड़ी की कमान संभाली थी। फरीद खान, जो बाद में शेरशाह सूरी बना, अपने शुरुआती दौर में राजा रायसल शेखावत के अधीन सैन्य सेवा से जुड़ा था और महाराजा विक्रमादित्य तोमर पानीपत की पहली लड़ाई में लोदी सेना के साथ लड़ते हुए शहीद हुए थे।

Also Read :

Exit mobile version