Site icon Dainik Savera Times

हवाई यात्रा करने वालों के लिए अलर्ट, Air India और Indigo की उड़ानों में हो सकती है देरी, जानें वजह

नेशनल डेस्क: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में देरी और उड़ानों के रद्द होने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एयरबस कंपनी ने दुनिया भर में इस्तेमाल हो रहे A320 सीरीज के विमानों के लिए एक नया तकनीकी निर्देश जारी किया है। इसका सीधा असर भारत की दो बड़ी एयरलाइंस एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानों पर भी पड़ेगा, क्योंकि इनके पास बड़ी संख्या में A320 विमान मौजूद हैं।

एअर इंडिया की एडवाइजरी

एअर इंडिया ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि एयरबस के निर्देशों के बाद कंपनी अपने A320 विमानों में जरूरी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट कर रही है। कंपनी ने चेतावनी दी है कि उड़ानों में देरी हो सकती है। कुछ रूट्स पर यात्रा समय बढ़ सकता है। कई सर्विसेज अस्थायी तौर पर प्रभावित हो सकती हैं। एअर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस वेबसाइट पर जरूर जांच लें। जरूरत पड़ने पर कंपनी के हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

 

ये भी पढ़ें: उत्तर में शीतलहर ने कसा शिकंजा तो दक्षिण में चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का खतरा, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

इंडिगो का बयान

इंडिगो ने भी बयान जारी करते हुए बताया कि एयरबस की एडवाइजरी के बाद A320 विमानों में अनिवार्य तकनीकी अपडेट किए जा रहे हैं। कुछ उड़ानों का समय बदला जा सकता है। यात्रियों को री-शेड्यूलिंग और जानकारी देने के लिए टीमें 24×7 उपलब्ध हैं। सभी कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाए जा रहे हैं।

एयरबस ने क्या कहा?

एयरबस के अनुसार, A320 विमानों के कुछ हिस्से सोलर रेडिएशन (सूर्य की तेज किरणों) से प्रभावित हो रहे हैं। इसकी वजह से उड़ान के दौरान डेटा ट्रांसफर प्रभावित हो सकता है। कुछ सिस्टम्स सही तरीके से काम नहीं कर रहे। ऐसे संवेदनशील विमानों की पहचान कर ली गई है। कंपनी ने एयरलाइंस को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, 1,64,000 रुपए से अधिक हुई धातु की कीमत

कितनी उड़ानें प्रभावित होंगी?

एयरबस की इस सलाह का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। जापान की ANA एयरलाइंस ने 65 उड़ानें रद्द कर दी हैं। वहीं भारत में 200 से 250 उड़ानों पर असर पड़ने का अनुमान है। कई फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। कुछ उड़ानें रद्द भी की जा सकती हैं

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

फ्लाइट स्टेटस समय-समय पर चेक करते रहें।

एयरलाइन द्वारा भेजे गए SMS/Email अलर्ट पर ध्यान दें।

जरूरत पड़ने पर ग्राहक सेवा से बात करें।

एयरपोर्ट सामान्य समय से थोड़ा पहले पहुंचें।

Exit mobile version