नेशनल डेस्क: अगर आप 19 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले हफ़्ते में बैंक से जुड़ा कोई अहम काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की जानकारी लेना बेहद ज़रूरी है। अक्सर लोग बिना जांच किए सीधे बैंक पहुंच जाते हैं और वहां जाकर पता चलता है कि उस दिन ब्रांच बंद है। इससे न सिर्फ समय बर्बाद होता है, बल्कि ज़रूरी काम भी अटक सकता है।
दरअसल, भारत में बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। कई बार राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग अवसरों पर बैंक बंद रहते हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है, जिसमें साफ बताया जाता है कि किस तारीख को, किस जगह बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना समझदारी है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व PM के नाती और मरियम नवाज के बेटे का हुआ निकाह, मां की खूबसूरती ने खींचा सबका ध्यान
23 जनवरी को इन शहरों में नहीं खुलेंगी बैंक ब्रांच
शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को देश के कुछ खास शहरों में बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा। इस दिन अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अवसरों के कारण यह छुट्टी दी गई है। इन छुट्टियों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा, वीर सुरेंद्रसाई जयंती और बसंत पंचमी जैसे आयोजन शामिल हैं। हालांकि, इन शहरों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
24 और 26 जनवरी को पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बंद
जनवरी का चौथा शनिवार यानी 24 जनवरी को सभी सरकारी और निजी बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे। RBI के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होतीं। इसके अलावा 26 जनवरी को भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय छुट्टी होती है, जिसके चलते सभी बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: ठंड के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
क्या करें ग्राहक?
अगर आपको कैश निकालना, चेक से जुड़ा काम या ब्रांच विज़िट ज़रूरी है, तो बेहतर होगा कि आप पहले ही अपनी योजना बना लें। हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी रखकर आप समय और परेशानी दोनों से बच सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...