श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के समय अवधि में इस बार कटौती की गई है। यह यात्रा सिर्फ 38 दिनों तक चलेगी। पहली बार है, जब सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस साल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 581 कंपनियां तैनात की जाएंगी। पहली बार ही श्रद्धालुओं के काफिले की मूवमैंट की सुरक्षा के लिए जैमर लगाए जाएंगे। इन काफिलों को सुरक्षाबल एस्कॉर्ट करेंगे। इतना ही नहीं, अमरनाथ यात्रियों के काफिले जब गुजरेंगे, उस समय यात्रा रूट की तरफ जाने वाले सभी रोड और नैशनल हाईवे सुरक्षा की दृष्टि से कुछ देर के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में किसानों के लिए शुरू जल्द होगा फार्मर ID अभियान, मिलेंगे ये बड़े फायदे
मेष: दिन शुभ रहेगा...