Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

वोल्वो बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, मची चीख पुकार

October 2, 2026

वोल्वो बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, मची चीख पुकार

Ambedkar Nagar accident: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर होने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के 85 किमी संख्या के पास सुबह 5.30 बजे वोल्वो बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई और आस पास के ग्रामीणों ने मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत को मिला 11वां गोल्ड, महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर रचा इतिहास

 

4 यात्रियों की मौत
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जैतपुर क्षेत्रान्तर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 पर वोल्वो बस एवं ट्रक की दुर्घटना हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना जैतपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नगपुर ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान 4 यात्रियों को मृत घोषित किया गया और 3 घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया है।

दरभंगा जा रही थी बस
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वोल्वो बस तेगरा एक्सप्रेस की है, जो दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना होना प्रकाश में आया है। फिलहाल मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इनके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: लवलीना, परवीन और अंकुश की नज़र गोल्ड मेडल पर; 13वें दिन महिला हॉकी फ़ाइनल में भारत का चीन से होगा मुक़ाबला

बीते महीने बस में लगी थी आग
बता दें कि सितंबर महीने में ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 9 लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। कुल 30 लोगों को पुलिस और बचाव दल ने सुरक्षित बचाया था। यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दुख जताया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें