Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल बाबा 22 जनवरी को भव्य मंदिर में विराजेंगे रामलला, लो अब बता दी तारीख… शाह का कांग्रेस पर करारा तंज

October 30, 2023

राहुल बाबा 22 जनवरी को भव्य मंदिर में विराजेंगे रामलला, लो अब बता दी तारीख… शाह का कांग्रेस पर करारा तंज

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि 22 जनवरी को राम लला भव्य मंदिर में विराजेंगे।” शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘ कांग्रेस पार्टी ने सालों से राममंदिर के निर्माण में अडंगा लगाया। जब मैं भाजपा अध्यक्ष था, तब राहुल बाबा ‘मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे’ का नारा लगाकर हमारा मजाक उड़ाया करते थे। अब हमने मंदिर का निर्माण करवा दिया है और तारीख भी बता दी है, वह 22 जनवरी है।’’ शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण दशकों से रुका हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के शासनकाल में मंदिर की आधारशिला रखी।

 

अमित शाह ने रविवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के लोगों से भारत को दुनिया में नंबर वन बनाने में पीएम मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शाह ने मध्य प्रदेश में एक रैली में कहा कि कांग्रेस के शासन में मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य था लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सुशासन के माध्यम से सभी क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित किया।

 

शाह ने कहा, ” मैं दुनिया में देश को नंबर एक बनाने और लोगों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए पीएम मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए आपसे कमल के निशान पर वोट देने की अपील करता हूं।” उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण दशकों से रुका हुआ था, लेकिन मोदी ने भाजपा के शासनकाल में मंदिर की आधारशिला रखी।

 

उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले मैं अक्सर गुजरात के दाहोद से उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाया करता था। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में गुजरात का दाहोद पार करने के बाद मुझे मालूम हो जाता था कि हमारी गाड़ी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है क्योंकि सड़कों पर गड्ढों की वजह से मैं जाग जाया करता था।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य का हर गली-नुक्कड़ विकास की गतिविधियों से पटा पड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें