चंडीगढ़: खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह के माता-पिता शनिवार को डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और मां बलविंदर कौर का अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया। बता दें कि किरणदीप 5 जून से यहां पर है। अमृतपाल के पिता ने कहा कि हम बहुत खुश है कि हमारा बेटा चुनाव जीत गया है। हम उससे मिलने आए हैं ताकि उसे भी खुशी हो कि लोगों ने उसे प्यार किया।
उन्होंने कहा कि वे उनसे चुनाव जीतने पर उसकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछेंगे और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए उसका क्या संदेश होगा। इसके बारे में भी चर्चा करेंगे। उसकी मां ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए नए कपड़े और जूते लेकर आई है। शपथ लेने के दौरान उसे इनकी आवश्यकता होगी। अमृतपाल की पत्नी के साथ वकील और पंजाब के पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा भी थे, जो अमृतपाल की रिहाई के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठा रहे हैं। राजदेव सिंह खालसा ने दावा किया कि सिख समुदाय ने उन्हें इसलिए वोट दिया, क्योंकि उन्होंने अमृतपाल में वह लीडरशिप के गुण देखे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...