Site icon Dainik Savera Times

सुकमा के जंगलो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में हुई मुठभेड़, दो नक्सलियों की मौत

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कुकनार थाना क्षेत्र के जंगलों में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जिला रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ सशत्र नक्सली कुकनार थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सक्रिय हैं। इसके बाद एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों की टुकड़ी जैसे ही चिन्हित इलाके में पहुंची, छिपे हुए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और दो तरफा गोलीबारी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद इलाके की सघन तलाशी ली गई, जिसमें दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व संकट से तेल कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 60% से अधिक चढ़ा

Exit mobile version