Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंध्र प्रदेश: एक और बस में लगी आग, ड्राइवर की समझदारी से बची लोगों की जान

November 6, 2025

आंध्र प्रदेश: एक और बस में लगी आग, ड्राइवर की समझदारी से बची लोगों की जान

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश में एक के बाद एक बस हादसे हो रहे हैं। कुरनूल में बस में आग लगने के बाद अब पार्वतीपुरम मान्यम जिले से एक सरकारी बस में आग लगने की घटना सामने आई है। यह ओडिशा जा रही थी। हालांकि, ड्राइवर की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। यात्री ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खौफनाक वारदातः बेड के नीचे मिला युवती का सड़ा गला शव, कत्ल कर फरार हुआ लिव-इन पार्टनर

पार्वतीपुरम मन्यम जिले की सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंकिता सुराना ने बताया कि ओडिशा जा रही आरटीसी बस में आज सुबह सुनकी घाट रोड से गुजरते समय आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एएसपी अंकिता सुराना के अनुसार, बस के ड्राइवर ने बताया कि इंजन में चिंगारी लगने से आग लगी, संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो, हालांकि अभी आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। बस पहाड़ी पर चढ़ रही थी, तभी अचानक रुक गई। इंजन की जांच करने पर ड्राइवर ने आग देखी और तुरंत यात्रियों को नीचे उतार दिया।

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान को लेकर सीएम सैनी का करारा जवाब, बोले- कांग्रेस देश को…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें