Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदर्शन में पहुंचे अनिल विज, नारे में जुड़वाया अपना नाम, दिया आश्वासन

July 3, 2026

प्रदर्शन में पहुंचे अनिल विज, नारे में जुड़वाया अपना नाम, दिया आश्वासन

Anil Vij reached the protest : अंबाला। शुक्रवार को उस समय अलग नजारा देखने को मिला, जब हरियाणा के ऊर्जा मंत्री Anil Vij अचानक एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए। कर्मचारियों के बीच पहुंचे मंत्री ने न केवल उनका ज्ञापन खुद लिया, बल्कि उनके साथ संवाद कर मांगों को गंभीरता से सुनने का भरोसा दिया।

विज ने दिया जल्द बैठक का आश्वासन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों के नारों में भी उनका नाम जुड़ गया और माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा। मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रदेशभर से अंबाला पहुंचे बिजली कर्मचारी ऊर्जा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। देर शाम आवास पहुंचने के बाद अनिल विज सीधे अपनी गाड़ी से उतरकर कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने प्रतिनिधियों से ज्ञापन लिया और कर्मचारियों की समस्याएं विस्तार से सुनीं। मंच से संबोधित करते हुए अनिल विज ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मैं खुद ज्ञापन लेने आपके बीच आ गया।

बोले- संघर्ष तुम्हारा, अनिल विज तुम्हारा

ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं यहां पहुंचा तो आप नारा लगा रहे थे, “हर जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।” इसमें अब एक लाइन और जोड़ दो—“हर जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है और अनिल विज तुम्हारा है।” उनके इस बयान पर कर्मचारियों ने तालियों और जोरदार नारों के साथ स्वागत किया। विज ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही यूनियन पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी, ताकि लंबित मुद्दों का सकारात्मक समाधान निकाला जा सके।

अलाउंस फाइल तैयार करने के निर्देश : विज

फिलहाल मेरे भाई पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं और उपचार पूरा होने के बाद बैठक आयोजित की जाएगी। कर्मचारियों की अलाउंस संबंधी मांग पर अनिल विज ने कहा कि मैंने अपने कार्यालय के अधिकारियों को संबंधित फाइल तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। इस पर नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों पर सरकार संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेगी।

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें