Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau ने DC के निजी सहायक को 3.5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

June 20, 2025

Anti Corruption Bureau ने DC के निजी सहायक को 3.5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सोनीपत: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को उपायुक्त (डीसी) के निजी सहायक (पीए) को 3.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक कर्मचारी से ट्रांसफर करवाने के लिए वह पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन से शिकायत कर दी। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर की तलाशी भी ली जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जिला प्रशासनिक परिसर में छापा डाला जिससे वहां पर हड़कंप मच गया।

उपायुक्त का निजी सहायक पीए सोनीपत उपायुक्त कार्यालय में तैनात लिपिक जितेंद्र कुमार को राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर ट्रांसफर कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शशांक के पास से 3.5 लाख रुपये बरामद हुए हैं जो उसने रिश्वत के तौर पर वसूल किए थे। कर्मचारी को राई तहसील में ट्रांसफर कराने के एवज में पीए ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। जितेंद्र कुमार डेढ़ लाख रुपये पहले दे चुके थे। पीए साढ़े तीन लाख रुपये और मांग रहा था। जितेंद्र कुमार ने पूरी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी।

इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शशांक को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की रूपरेखा तैयार की। बाकी के 3 तीन 50 हजार रुपये देने के लिए जितेंद्र पीए के पास पहुंचे। जैसे ही शशांक ने रिश्वत की रकम हाथ में ली एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।एंटी करप्शन ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक सोमबीर का कहना है कि शशांक शर्मा के घर पर भी छापेमारी की गई है। घर से कागजात, नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आभूषण और अन्य नगदी के संबंध में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें