Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर देश-विरोधी लिखे मिले नारे, पुलिस सक्रिय

August 27, 2023

दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर देश-विरोधी लिखे मिले नारे, पुलिस सक्रिय

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में जहां G-20 सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं वहीं दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थकों ने देश विरोधी नारे लिखें हैं। इस मामले की खबर लगते ही दिल्ली पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। हालांकि, सूचना मिलने के बाद मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी जगहों पर पुलिस भेजकर नारे मिटा दिए गये हैं। मेट्रो पुलिस का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहा है। इसके बाद जो भी पकड़ा जायेगा उसको सख्त सजा दी जाएगी। वहीं दिल्ली में जी-20 सम्मेलन से ठीक पहले हुई इस हरकत से दूसरी तरफ खुफिया एजेंसियां भी सक्रीय हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें